YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

वेणुगोपाल बोले- नागरिकता विधेयक संविधान पर हमला, गृह मंत्री देश को कर रहे गुमराह

वेणुगोपाल बोले- नागरिकता विधेयक संविधान पर हमला, गृह मंत्री देश को कर रहे गुमराह

वेणुगोपाल बोले- नागरिकता विधेयक संविधान पर हमला, गृह मंत्री देश को कर रहे गुमराह
 
नागरिकता विधेयक को लेकर कांग्रेस भाजपानीत मोदी सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया और कहा कि संसद से इस विधेयक के पारित होने की स्थिति में इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट जाने सहित सभी संभावनाओं पर विचार होगा। पार्टी की 14 दिसंबर को होने वाली ‘भारत बचाओ रैली’ की तैयारियों का जायजा लेने यहां रामलीला मैदान पहुंचे कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘यह विधेयक संविधान पर हमला है, हमारे मौलिक अधिकारों पर हमला है।’ यह पूछे जाने पर कि विधेयक के पारित होने के बाद क्या पार्टी उच्चतम न्यायालय जाएगी तो उन्होंने कहा, ‘सभी संभावनाओं पर विचार किया जाएगा।’ 
वेणुगोपाल ने आरोप लगाया, ‘गृह मंत्री देश को गुमराह कर रहे हैं। लोगों की तकलीफ को छिपाने के लिए तरह तरह के मुद्दे उठाए जा रहे हैं।’ रैली के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘यह एक ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन होने जा रहा है। मुझे लगता है कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक के पार्टी कार्यकर्ता इस रैली में भाग लेंगे। मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी।’ उन्होंने दावा किया, ‘महंगाई चरम पर है, महिलाएं असुरक्षित हैं और मंदी गहरा रही है। सरकार के पास कोई नीति नहीं है। अब इन मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए विभाजनकारी नीतियों पर अमल किया जा रहा है।’ कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक ने कहा, ‘सभी राज्यों में कांग्रेस नेता संघर्ष कर रहे हैं। इसी रैली से मोदी सरकार का अस्त शुरू होगा।’

Related Posts