YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

अनन्या पांडे को पसंद है दीपिका पादुकोण की खुशबू

अनन्या पांडे को पसंद है दीपिका पादुकोण की खुशबू

अनन्या पांडे को पसंद है दीपिका पादुकोण की खुशबू
दीपिका पादुकोण के स्टाइल से न सिर्फ आम लड़कियां बल्कि खुद सिलेब्रिटीज भी प्रभावित होते हैं। लेकिन अनन्या दीपिका की खुशबू की भी फैन हैं। दरअसल, एक इवेंट में पहुंची अनन्या से परफ्यूम को लेकर सवाल किया गया था। इस पर अनन्या ने बताया कि उनके लिए 'स्मेल' मायने रखती है। उन्होंने कहा कि किसी के कपड़ों से पहले भी लोगों का ध्यान उसकी खुशबू पर जाता है,इसलिए वह हमेशा अपने साथ परफ्यूम कैरी करती हैं। अनन्या ने बताया कि उन्हें दीपिका पादुकोण की खुशबू सबसे ज्यादा पसंद है। अनन्या ने कहा कि दीपिका का सेंट ब्यूटीफुल है,जो उन्हें अलग ही खुशबू देता है। अनन्या से पूछा गया कि ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि दीपिका फिर से करण जौहर के साथ काम करने जा रही हैं। अगर उन्हें दीपिका के साथ काम करने का मौका मिले तो वह क्या करेंगी। इस पर अनन्या ने कहा कि दीपिका उनकी फेवरिट अभिनेत्री में से एक हैं। उनके साथ काम करने का मौका पाना उनके लिए बड़ी बात होगी। अगर ऐसा होता है तो वह काफी खुशी महसूस करेंगी। 

Related Posts