YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

शर्मिला टैगोर ने साझा कीं बेटी और बहू के रिश्ते की बारीकियां

शर्मिला टैगोर ने साझा कीं बेटी और बहू के रिश्ते की बारीकियां

शर्मिला टैगोर ने साझा कीं बेटी और बहू के रिश्ते की बारीकियां
 करीना कपूर की फिल्म ‘गुड न्यूज’ प्रदर्शन के लिए तैयार है। इसके साथ ही वह अपना रेडियो शो ‘व्हॉट वुमन वॉन्ट’ भी शुरू कर चुकी हैं। जिसमें सबसे पहली गेस्ट उनकी सास शर्मिला टैगोर हैं। इसी पॉडकास्ट के दौरान बेबो की सास शर्मिला टैगोर ने बेटी और बहू के अंतर को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि बेटियां वे होती हैं, जिनके साथ बड़े हो रहे होते हो। उनके साथ कैसे चीजों को लेकर डील करना है आपको उनके बारे में लगभग सभी चीजें पता होती हैं। अगर बहू की बात की जाए तो वह पहले से ही एडल्ट होती है। उसे चीजें पता होती हैं। उनके गुस्से और एट्टीयूड के बारे में भी आपको अंदाजा नहीं होता है। समय के साथ वह आपको पता लग जाता है। 
एक लड़की जब शादी के बाद आपके घर आती है, तो मुझे लगता है कि उसे सबसे पहले आपको कंफर्टेबल महसूस कराना चाहिए, जिससे उसकी झिझक खत्म हो जाए। शर्मिला टैगोर ने कहा सास-ससुर को कपल के बीच दखल नहीं देना चाहिए, बल्कि उन्हें आगे बढ़ने का मौका देना चाहिए। 
वे जितना साथ में समय बिताएंगे, इसके उतने ही अच्छे नतीजे सामने आएंगे। उल्लेखनीय है कि शर्मिला टैगोर ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया है। इस दौरान उन्होंने गुड़गांव और फिर जयपुर में अपने परिवार के साथ समय बिताया।  

Related Posts