YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

 50 करोड़ के क्लब में शामिल हुई  पति पत्नी और वो 

 50 करोड़ के क्लब में शामिल हुई  पति पत्नी और वो 

 50 करोड़ के क्लब में शामिल हुई  पति पत्नी और वो 
 कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे स्टारर मूवी पति पत्नी और वो बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म फर्स्ट डे से बेहतरीन परफॉर्म कर रही है। मूवी ने 50 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म ने इस गुरुवार को भी अच्छी कमाई की है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर लिखा कि पति-पत्नी और वो की शानदार कमाई सिलसिजा जारी है। मूवी ने शुक्रवार को 9.10 करोड़, शनिवार को 12.33 करोड़, रविवार को 14.51 करोड़, सोमवार को 5.70 करोड़, मंगलवार को 5.35 करोड़, बुधवार को 4.62 करोड़, गुरुवार को 4.36 करोड़ की कमाई की। इस लिहाज से फिल्म का टोटल कलेक्शन 55.97 करोड़ हो गया है। पति-पत्नी और वो कार्तिक की पहले हफ्ते  सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।इसके पहले लुकछुपी ने पहले हफ्ते 53.70 करोड़, सोनू के टीटू के स्वीटी ने 45.94 करोड़, प्यार का पंचनामा ने 39.25 करोड़ की कमाई की थी। बता दें कि फिल्म मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनीं है। मूवी को काफी पसंद किया जा रहा है। पति पत्नी और वो के साथ अर्जुन-कृति का पानीपत रिलीज हुई थी। लेकिन पति पत्नी और वो ने पानीपत को पछाड़ दिया है। 
 

Related Posts