YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन लीगल

नागरिकता कानून के विरोध में फैली हिंसा रोकने के लिए गृह मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी

नागरिकता कानून के विरोध में फैली हिंसा रोकने के लिए गृह मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी

नागरिकता कानून के विरोध में फैली हिंसा रोकने के लिए गृह मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी
नागरिकता कानून में संशोधनों के खिलाफ देश भर में हो रहे हिंसक विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में गृहमंत्रालय ने राज्यों को शांति-व्यवस्था बनाए रखने और विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा रोकने के लिए पर्याप्त कदम उठाने के लिए कहा है। गृहमंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हिंसक विरोध प्रदर्शनों के दौरान देश के कई इलाकों में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाए जाने की सूचना है। यह चिंताजनक है। उन्होंने कहा राज्य सरकारों व केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासकों को प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा और आम लोगों के जान-माल को नुकसान रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने का सुझाव दिया गया है। 
गृहमंत्रालय ने यह भी साफ कर दिया है कि जो लोग हिंसा के लिए जिम्मेदार हैं, उनकी पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। साथ ही राज्य सरकारों को नागरिकता कानून में संशोधनों के बारे में फैलाई जा रही भ्रांतियों और हिंसा की फर्जी खबरें रोकने और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।

Related Posts