YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

कश्मीर पर नहीं चली चीन की पैंतरेबाजी

कश्मीर पर नहीं चली चीन की पैंतरेबाजी

कश्मीर पर नहीं चली चीन की पैंतरेबाजी
कश्मीर पर चीन की पैंतरेबाजी को भारत ने अपने कूटनीतिक प्रयास से विफल कर दिया है। चीन ने एक बार फिर यूएन में कश्मीर पर चर्चा का प्रस्ताव किया था। भारत ने कूटनीतिक स्तर पर चीन का दांव विफल करने के लिए सभी सहयोगी देशों से संपर्क किया। फ्रांस ने स्पष्ट रूप से भारत का समर्थन करते हुए कहा है कि हमारा मानना है कि यह भारत और कश्मीर के बीच द्विपक्षीय मामला है। फ्रांस के कूटनीतिक सूत्रों ने कहा कि चीन के प्रस्ताव पर फिलहाल अभी चर्चा नहीं होगी। गौरतलब है कि चीन ने कश्मीर पर एक बार फिर से चर्चा का प्रस्ताव दिया था। बंद कमरे में होने वाली चर्चा पर कोई मतदान नहीं होता। सूत्रों ने कहा कि भारत ने अपने सभी सहयोगी देशों से इस संबंध में संपर्क किया था। भारत ने चीन से भी अपनी नाखुशी जाहिर की थी। सूत्रों ने कहा कि चीन के प्रस्ताव को पहले भी संयुक्त राष्ट्र में कोई तवज्जो नहीं मिली थी। ज्यादातर देशों ने भारत के रुख का समर्थन किया था। 

Related Posts