YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन इकॉनमी

मोबाइल टिकटों की बिक्री में मुंबई मंडल ने बनाया रिकॉर्ड 

मोबाइल टिकटों की बिक्री में मुंबई मंडल ने बनाया रिकॉर्ड 

मोबाइल टिकटों की बिक्री में मुंबई मंडल ने बनाया रिकॉर्ड 
यूटीएस मोबाइल ऐप को लोकप्रिय बनाने के लिए मध्य रेल, मुंबई मंडल के वाणिज्यि विभाग ने अभिनव पहल की है। यूटीएस ऐप की विशेषताओं, इसे डाउनलोड करने की प्रक्रिया और इसका उपयोग कैसे करें के बारे में यात्रियों को जागरूक करने के लिए विभिन्न स्टेशनों पर कई अभियान चलाये गए हैं। इसके अलावा यूटीएस ऐप का प्रचार टिकट रोल, एनिमेटेड वीडियो और रेडियो जिंगल्स पर विज्ञापन द्वारा भी किया जा रहा है। इसके अलावा 5% का बोनस और यूटीएस ऐप के माध्यम से सीजन टिकट बुक करने में आसानी को व्यापक रूप से सराहा गया है। इन सब का परिणाम यह है कि बीते १६ दिसंबर के दिन मध्य रेल के मुंबई मंडल ने यूटीएस मोबाइल ऐप का उपयोग करके 8.33 लाख यात्रियों के टिकट बुक करके एक नया रिकॉर्ड बनाया है। यह मुंबई मंडल में दिनांक 16.12.2019 को बुक किए गए कुल यात्रियों का लगभग 11.86% है। मोबाइल टिकट बिक्री से प्राप्त होने वाली कमाई भी 67.93 लाख रुपये है। मध्य रेल के अन्य मंडलों ने भी यूटीएस मोबाइल ऐप के लिए इसी तरह का रेसपोंस दर्ज किया है। दिनांक 16.12.2019 को मोबाइल यूटीएस ऐप के माध्यम से बुक किए गए यात्रियों की कुल संख्या भुसावल मंडल 4,686 यात्री, नागपुर मंडल 9478 यात्री, पुणे मंडल 5908 यात्री और सोलापुर मंडल 1122 यात्री है।  मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने कहा, “यूटीएस मोबाइल ऐप ने यात्री अनुभव में बहुत सुधार किया है और इसने यात्रियों के समय की बचत के लिए टिकट प्रक्रिया को सरल बनाया है, जिससे उनकी यात्रा और अधिक आरामदायक हो गई है। "

Related Posts