YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

लंदन के चिड़ियाघर में जानवरों को दिए गए क्रिसमस के तोहाफे

 लंदन के चिड़ियाघर में जानवरों को दिए गए क्रिसमस के तोहाफे

लंदन के चिड़ियाघर में जानवरों को दिए गए क्रिसमस के तोहाफे
पूरी दुनिया में इन दिनों क्रिसमस त्यौहार की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। क्रिसमस पर लोग अपने रिश्तेदारों से तोहफे पाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच लंदन के चिड़ियाघर के जानवरों के लिए क्रिसमस का इंतजार खत्म हो  गया। लंदन के चिड़ियाघर में जानवरों के लिए क्रिसमस का त्यौहार पहले ही आ गया है। चिड़ियाघर में क्रिसमस के त्यौहार का जश्न अभी से मनाना शुरू कर दिया गया है। जानवरों को क्रिसमस से पहले ही उनके तोहफे दे दिए गए हैं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ जानवरों को कपड़ों में छिपाकर उनके तोहफे दिए गए हैं। बोलेवियन ब्लैक कैप स्क्विरिल मंकी को चढ़ने के लिए एक नया फ्रेम दिया गया है। इसके साथ बंदरों को खास ट्रीट भी दी गई है। सुमात्रा के बाघ को एक डिब्बे में बंद कर गिफ्ट के तौर पर टर्की विंग्स गिफ्ट किए गए हैं। रिंग-टेल्ड लेमर्स को भी तोहफे दिए गए हैं। जानवरों के लिए इन सब तोहफों का प्रबंधन करने वाली एंजेला रियान ने बताया,"ये त्यौहार दूसरों को तोहफे देने का है। हमारे चिड़ियाघर में हमेशा हम क्रिसमस का जश्न जानवरों के साथ भी मनाते हैं।"

Related Posts