YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

गूगल ने डूडल बनाकर कहा, ‘हैप्पी हॉलिडे 2019’ 

गूगल ने डूडल बनाकर कहा, ‘हैप्पी हॉलिडे 2019’ 

गूगल ने डूडल बनाकर कहा, ‘हैप्पी हॉलिडे 2019’ 
विश्व के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने क्रिसमस से ठीक 1 दिन पहले 24 दिसंबर के लिए खास डूडल ‘हैप्पी हॉलिडे 2019’ बनाया है। एक संदेश में लिखा है साल के अंत कि छुट्टियों के त्योहारों का आनंद लें। हैप्पी हॉलिडे। दरअसल, गूगल यूजर्स को साल के अंत के त्योहारों जैसे क्रिसमस और न्यू इयर को विश करने के लिए गूगल ने इस सप्ताह डूडल की एक सीरीज तैयार की है। गूगल ने खास एनिमेडेट डूडल बनाया है, जो काफी प्यारा लग रहा है। इसमें डूडल में गूगल के एक ‘ओ’ को ग्लोब आकार में दिखाया गया है। ये ग्लोब दुनिया भर में फैले गूगल यूजर्स से संबंधित है। ये एनिमेशन लगातार घूम रहा है जो देखने में आकर्षक है। वहीं इसके भीतर क्रिसमस ट्री दिखाया है। जिसके चारों ओर सैंटा क्लॉज की सवारी घूम रही है। साथ ही इसमें लगातार बर्फबारी होती दिख रही है जो ठंडे देशों और राज्यों में नये बदलाव को दिखा रही है।

Related Posts