YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

अनुष्का को बाहों में थामे विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

अनुष्का को बाहों में थामे विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

टीम इंडिया के सिरमौर विराट कोहली खेल के साथ अपने वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद उठा रहे हैं। अपनी पत्नी बॉलिवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ समय बिता रहे विराट ने शुक्रवार को बेहद खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की जिसमें दोनों एक दूसरे को बाहों में थामे नजर आ रहे हैं। विराट ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए दिल वाली इमोजी भी शेयर की है। विराट इसमें काली टीशर्ट पहने दिख रहे हैं जबकि अनुष्का ने सफेद टीशर्ट पहनी है। विराट और अनुष्का की इस तस्वीर को करीब 1 लाख लोगों ने लाइक किया है। विराट को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के अंतिम 2 वनडे और पूरी टी20 सीरीज से आराम दिया गया है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को शुरुआती 3 वनडे में हराकर सीरीज पर कब्जा किया था। रोहित शर्मा फिलहाल विराट की अनुपस्थिति में टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं। भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। विराट अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में टीम के साथ जुड़ेंगे। 

Related Posts