YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन इकॉनमी

2020 तक भारत में 11 नए होटल खोलेगी हयात, वर्तमान में भारत में 32 होटल 

2020 तक भारत में 11 नए होटल खोलेगी हयात, वर्तमान में भारत में 32 होटल 

2020 तक भारत में 11 नए होटल खोलेगी हयात, वर्तमान में भारत में 32 होटल 
 वैश्विक होटल कंपनी हयात होटल्स कॉरपोरेशन की 2020 के अंत तक भारत में 11 नए होटल खोलने की योजना है। कंपनी की इस योजना के बारे में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारत में विस्तार की योजना के तहत हम 11 नए होटल खोलने जा रहे हैं। कंपनी के फिलहाल भारत में 20 स्थानों पर 32 होटल हैं।
बता दें कि हयात के पोर्टफोलियो के भारत में आठ ब्रांड हैं-हयात, हयात सेंट्रिक, हयात रीजेंसी, हयात प्लेस,ग्रैंड हयात,पार्क हयात, अलीला और अंदाज शामिल है। हयात के भारतीय परिचालन के उपाध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा, हमारी 2020 के अंत तक भारत में 11 नए होटल खोलने की योजना है। भारत हमारी वृद्धि की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण बाजार है। हयात भारत में उतरने वाला पहले अंतरराष्ट्रीय होटल प्रबंधन ब्रांड में है। हयात का भारत में पहला होटल दिल्ली में 1982 में खुला था।
शर्मा ने बताया कि नए होटल ग्रैंड हयात, हयात पैलेस और हयात रीजेंसी ब्रांड के नाम के होंगे। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम का होटल ग्रैंड हयात ब्रांड नाम से होगा। वहीं वडोदरा,जयपुर और बेंगलुरु के होटल हयात प्लेस ब्रांड नाम से होंगे। वहीं त्रिसूर, कोच्चि, जयपुर, देहरादून, त्रिवेंद्रम और उदयपुर के होटल हयात रीजेंसी ब्रांड के तहत खोले जाएंगे। 

Related Posts