YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

लीगल

कानून बनने के बाद नहीं थम रहा तीन तलाक, अहमदाबाद में दो केस दर्ज

कानून बनने के बाद नहीं थम रहा तीन तलाक, अहमदाबाद में दो केस दर्ज

 कानून बनने के बाद नहीं थम रहा तीन तलाक, अहमदाबाद में दो केस दर्ज
  तीन तलाक के खिलाफ कानून बनने के बावजूद इसके मामले थम नहीं रहे| अहमदाबाद में दो अलग अलग पुलिस थाने में ट्रीपल तलाक के मामले दर्ज हुए हैं| जिसमें एक मामला दरियापुर और दूसरा वेजलपुर पुलिस ने दर्ज किया है| जानकारी के मुताबिक दरियापुर के काजी मुहल्ला के निकट रहनेवाली 30 वर्षीय मुस्लिम महिला का 2010 में पहला निकाह हुआ था| शादी के बाद उसने एक पुत्री को जन्म दिया| बाद में शौहर से मतभेद के बाद वर्ष 2012 में तलाक ले लिया| 2016 में महिला ने बोरसद के एक युवक के साथ दूसरी बार निकाह किया| दूसरी शादी के बाद महिला ने एक पुत्र को जन्म दिया| हांलाकि शादी के कुछ समय बाद ससुराल में उसे प्रताडित किया जाने लगा, जिसकी वजह से पति के साथ भी झगड़ा होने लगा| रोज रोज की लड़ाई से तंग आकर महिला ने केस कर दिया| मामला कोर्ट में विचाराधीन था कि ऐसे में महिला का पति सउदी अरब चला गया| सउदी अरब से महिला का पति अपने पुत्र से आईएमओ एप्लिकेशन से बातचीत करता था| एक दिन जब महिला ने पति से बातचीत को तो उसने कहा कि पहले वह अपनी पहली शादी से हुई पुत्री के बारे में फैसला करे| लेकिन महिला के इंकार के बाद पति ने आईएमओ एप्लिकेशन के जरिए वीडियो कॉल में तीन दफा तलाक तलाक तलाक कह दिया| महिला ने दरियापुर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है| दूसरी घटना अहमदाबाद के जुहापुरा की है| जहां दूसरी दफा शादी करनेवाली 40 वर्षीय महिला की आए दिन अपने पति से लड़ाई-झगड़ा होता था| जिससे पति ने महिला को डाक के जरिए तीन बार नोटिस भेजकर तीन तलाक दे दिया| महिला की शिकायत के आधार पर वेजलपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है|

Related Posts