YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

मैक्सिको सिटी की जेलों में 475 शादियां हुईं

मैक्सिको सिटी की जेलों में 475 शादियां हुईं

मैक्सिको सिटी की जेलों में 475 शादियां हुईं
मैक्सिको सिटी की जेलों में 2019 के दौरान करीब 475 शादियां हुईं। मैक्सिको की राजधानी की पेनिटेन्चरी (बंदीगृह) सिस्टम ने यह जानकारी दी। एक बयान में बताया गया कि पेनिटेन्चरी सिस्टम ने सिविल रजिस्ट्री के सामान्य प्रबंधन के समन्वय में इन विवाहों की अनुमति दी। 
पेनिटेन्चरी सिस्टम के अंडरसेक्रेटरी हेजाएल रूइज ओर्तेगा ने कहा, हम उन लोगों की मदद करते हैं, जो अपना परिवार बनाना चाहते हैं। रुइज ओर्तेगा ने कहा कि 475 शादियों के अलावा, सिविल रजिस्ट्री ने स्वतंत्रता से वंचित व्यक्तियों को आधिकारिक तौर पर अपने बच्चों को बिना किसी शुल्क के पंजीकृत करने का मौका प्रदान किया। जेलों के अंदर किए गए सामूहिक विवाह के अभियानों ने जोड़ों को बिना किसी लागत के शादी करने और निशुल्क विवाह प्रमाण पत्र जारी किए जाने की सुविधा प्रदान की है।

Related Posts