YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

साल 2019 में अमेरिका में सामूहिक हत्याओं का दशकों पुराना रिकॉर्ड टूटा

साल 2019 में अमेरिका में सामूहिक हत्याओं का दशकों पुराना रिकॉर्ड टूटा

साल 2019 में अमेरिका में सामूहिक हत्याओं का दशकों पुराना रिकॉर्ड टूटा
साल 2020 का आगमन होने वाला है, लेकिन बीता साल कई कड़वी और मीठी यादें छोड़कर जा रहा है। इसी कड़ी में अमेरिका में साल 2019 में सामूहिक हत्या की घटनाओं को लेकर दशकों पुराना रिकॉर्ड टूट गया है। 2019 साल शुरू होने के महज 19 दिन बाद ही ऐसी पहली घटना सामने आई, जिसमें एक व्यक्ति ने कुल्हाडी़ से नवजात बच्ची सहित अपने परिवार के चार सदस्यों को मौत की नींद सुला दिया था। इस घटना के पांच महीने बाद वर्जीनिया में कार्यस्थल पर हुई गोलीबारी में 12 लोगों की मौत हो गई।
वहीं, अगस्त में एल पासो में एक वॉलमार्ट में हुई ऐसी ही घटना में 20 लोगों की जान चली गई। आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में 1970 के बाद 2019 में सामूहिक हत्या की सबसे अधिक घटनाएं सामने आईँ। आंकड़ों के मुताबिक 2019 में सामूहिक हत्या की 41 घटनाएं सामने आईँ। इससे पहले 2006 में ऐसी सबसे ज्यादा 38 घटनाएं हुईं। एक अन्य शोध से पता चला है कि 1972 के बाद से इस साल तक सामूहिक हत्या की इतनी घटनाएं कभी सामने नहीं आईं। 
साल 2019 में हुई सामूहिक हत्या की 41 घटनाओं में हमलावर सहित औसतन चार या पांच लोगों की मौत हुई। इनमें से 33 घटनाएं गोलीबारी से की गई सामूहिक हत्या की रहीं। इन घटनाओं में कुल 210 लोगों की मौत हुई। ऐसी अधिकतर घटनाओं को अधिकतर परिचितों ने ही अंजाम दिया। इनके कारण पारिवारिक विवाद, मादक पदार्थ या गिरोहों की हिंसा आदि रहे। कई मामलों में यह पता नहीं चल पाया कि अपराधी की मंशा क्या थी।

Related Posts