YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

आरोग्य

संतरे का जूस निकालने से अच्छा खाएं

संतरे का जूस निकालने से अच्छा खाएं

संतरे का जूस निकालने से अच्छा खाएं
फलों में पाई जाने वाली शर्करा के कारण शुगर लेवल का बढ़ना या इसी तरह की कई अन्य परेशानियां हो सकती हैं। हालांकि इस वजह से फल खाना छोड़ना भी समझदारी नहीं तो ऐसे में क्या करें? फिर किन फलों को कब अवॉइड किया जाना चाहिए। संतरे का जूस निकालने से अच्छा इन्हें खाएं। संतरे के रस में ज्यादा चीनी की मात्रा होती है। संतरे का जूस लेने की बजाए फल की तरह खाना खाना सही है क्योंकि इसमें लगभग 11 ग्राम चीनी होती है। एक सेब में करीब 17-18 ग्राम चीनी होती है। इसके जूस से अच्छा है इसे काटकर खाएं क्योंकि जूस में चीनी की मात्रा अधिक होती है। आड़ू में सिर्फ 12 ग्राम चीनी होती है। 
आप इसे खाकर चीनी खाने की इच्छा को पूरा कर सकते हैं। रसभरी मीठी लगती है पर इसमें चीनी की मात्रा कम होती है। रसभरी के एक कप में सिर्फ 5 ग्राम चीनी होती है। एवोकाडो में चीनी की मात्रा कम होती है और इनमें फाइबर और स्वास्थ्यवर्धक फैट भी होते हैं। इसमें कुछ ग्राम चीनी होती है। जामुन में प्रोटीन, फाइबर और कम चीनी होती है। इसे स्नैक की तरह खाया जाना सबसे बढ़िया है। अंगूर में लगभग 8 ग्राम चीनी होती है लेकिन चूंकि एक अंगूर खाने के बाद हाथ रुकते नहीं हैं लिहाजा ऐसे फल को न खाना ही बेहतर है।स्ट्रॉबेरी में फाइबर होता है और चीनी की मात्रा काफी कम होती है। यह सबसे कम चीनी वाले फलों में से है जिसे बिना डर खाया जा सकता है। 

Related Posts