YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

अमेरिका-ईरान के तनाव से महंगा हुआ पेट्रोल, 90 रुपए तक जा सकती हैं कीमतें 

अमेरिका-ईरान के तनाव से महंगा हुआ पेट्रोल, 90 रुपए तक जा सकती हैं कीमतें 

अमेरिका-ईरान के तनाव से महंगा हुआ पेट्रोल, 90 रुपए तक जा सकती हैं कीमतें 
 अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव से भारतीय अर्थव्यवस्था भी प्रभावित होने लगी है। घरेलू स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमत 4.5 फीसदी बढ़कर 69.23 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई। रुपया भी 42 पैसे गिरकर डेढ़ महीने के निचले स्तर 71.80 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कच्चे तेल के दाम बढ़ने और रुपए के गिरने के बाद भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों में भी इजाफा हो सकता है। शनिवार को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमतें फिर से 81 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गई हैं। वहीं, देश के चार बड़े महानगरों में से मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में डीजल के दाम 70 रुपए प्रति लीटर के ऊपर ही बने हुए है। कमोडिटी विशेषज्ञों का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल के दाम 10 महीने के टॉप पर पहुंच गए हैं। साथ ही, भारतीय रुपए में शुक्रवार को भारी गिरावट देखने को मिली है। इसीलिए कीमतों में तेजी आई है। आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है।
केडिया कमोडिटी के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक, अगर ईरान अमेरिका पर जवाबी कार्रवाई करता है तो इस तिमाही में कच्चे तेल की कीमत 75 से 78 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती है। इससे रुपया डॉलर के मुकाबले 75 तक फिसल सकता है। ऐसा होता है तो पेट्रोल के दाम एक बार फिर 90 रुपए प्रति लीटर पहुंच सकते हैं। पेट्रोल-डीजल के दाम-देश की सबसे बड़ी ऑयल मार्केटिंग कंपनी आईओसी की वेबसाइट पर जारी नए रेट्स के मुताबिक, देश के चार प्रमुख महानगरों दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तेजी आई है।
ईरान की कुद्स फोर्स के प्रमुख जनरल कासिम सुलेमानी बगदाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हवाई हमले में मारे गए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी अमरीकी ने ली है। इस हमले में कताइब हिजबुल्लाह के कमांडर अबू महदी अल-मुहांदिस भी मारे गए हैं। इस खबर के बाद अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें 10 महीने के शिखर पर पहुंच गई है। कमोडिटी विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की सप्लाई में कमी आ सकती है। इसीलिए क्रूड के दाम बढ़ गए है। 

Related Posts