YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

आरोग्य

पोहा सेहतमंद रहने के लिए एकदम फिट नाश्ता

पोहा सेहतमंद रहने के लिए एकदम फिट नाश्ता

 पोहा सेहतमंद रहने के लिए एकदम फिट नाश्ता 
हमारे देश में अ‎धिकतर नाश्ते में पोहा खाया जाता है। क्यों‎कि पोहा सेहतमंद रहने के लिए एकदम फिट नाश्ता है। इससे वजन कम करने में भी मदद मिलती है। हर घर में अक्सर बनने वाला यह नाश्ता कार्बोहाईड्रेट का अच्छा स्रोत है। इसमें आयरन भी होता है और फाइबर यानी रेशे सभी भरपूर होता है। साथ ही एंटीऑक्सिडेंट और जरूरी विटामिन भी होते हैं। बता दें ‎‎कि हमारे यहां पोहा विभिन्न तरीकों से न सिर्फ बनाया जाता है, बल्कि खाने का अंदाज भी जुदा है। दरअसल, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में पोहा भुजिया और जलेबी के साथ पेश किया जाता है। वहीं महाराष्ट्र में यह आलू, हरी चटनी और सेव का साथ मिल जाता है। मुंबई में कांदा पोहा भी काफी मश्हूर है। इसे प्याज के साथ बनाया जाता है। तामिल में इसे अवल कहते हैं, तो कन्नड़ में अवलक्की कहा जाता है। इसी तरह भोजपूरी में चिवड़ा और उडि़या में चूड़ा। पचने में आसान होने के साथ ही इसमें सब्जियां और मसाले मिलाने से स्वाद भी भरपूर होता है। नाश्ते का सरल और सस्ता उपाय भी है। हालां‎कि लोग इसे घर में बनने वाले साधारण नाश्ते के तौर पर जानते थे। ले‎किन इस पर विशेषज्ञों ने इस पर एक अध्ययन ‎किया है। इसमें मौजूद पौष्टिक तत्वों के बारे में भी बताया है और पेट फूलने की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए यह अच्छा विकल्प बताया है। साथ ही इसमें कैलोरी भी काफी कम होती है। कार्बोहाईड्रेट 76.9 फीसदी और फैट 23 फीसदी होने की वजह से यह वजन घटाने में मददगार है। ऑनलाइन मेडिकल कंसलटेशन प्लैटफॉर्म में न्यूट्रिशनिस्ट शिव तेजा गडेपल्ली ने कहा कि फाइबर से भरपूर होने के कारण इसे खाने के बाद काफी समय तक पेट भरा रहता है। पोहा एक संपूर्ण आहार है। यह दिल और त्वचा की समस्या से जूझ रहे लोगों के भी नाश्ते का अच्छा विकल्प है। इसे प्रोटीन से भरपूर बनाने के लिए इसमें मूंगफली, अंकुरित अनाज भी शामिल किया जा सकता है। 

Related Posts