
पाक जेएनयू पर दे रहा भारत को ज्ञान
पाकिस्तान में असहिष्णुता का आलम यह है कि धार्मिक अल्पसंख्यकों का उत्पीडऩ, उनके धर्मस्थलों पर हमला, लड़कियों का अपहरण और जबरन धर्मांतरण जैसी घटनाएं आम हैं। इसके बावजूद पाकिस्तान उल्टे भारत में असहिष्णुता का राग गाता रहता है। इसी कड़ी में अब वहां के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने जेएनयू में हो रहे हंगामे को भारत में बढ़ती असहिष्णुता का एक और उदाहरण बताया है। कुरैशी ने सोमवार को ट्वीट किया, जेएनयू में कल छात्रों और शिक्षकों पर हुआ हमला भारत में बढ़ती असहिष्णुता का एक और उदाहरण है। भारत में परिसरों को अब आरएसएस के अनियंत्रित कोप का सामना करना पड़ रहा है और पुलिस की उनके उन्माद में मिलीभगत रहती है। जब आप फासीवादी विचारधारा को मजबूत करते हो तो ऐसा ही होता है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा चाहता है और उसकी स्थिति स्पष्ट है।