YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

आरोग्य

रोगों से बचने के ‎लिये समय से नींद लेना जरुरी

रोगों से बचने के ‎लिये समय से नींद लेना जरुरी

रोगों से बचने के ‎लिये समय से नींद लेना जरुरी
 स्वस्थ रहने के लिए समय पर सोना और सही समय पर उठना भी बेहद जरूरी है। य‎दि ऐसा नही ‎किया जाता तो कई रोगों को दावत देना है। दरअसल नींद शरीर के विभिन्न अंगों को आराम देने के लिए बहुत जरूरी है। स्मार्टफोन व कंप्यूटर से निकलने वाली कृत्रिम रोशनी हमारी नींद में बुरी तरह खगांल डालती है। इस पर शोधकर्ताओं ने कहा ‎कि आंखों की कोशिकाएं कृत्रिम रोशनी के संपर्क में आती हैं, तो हमारे शरीर की आंतरिक घड़ियां असमंजस में पड़ जाती हैं, जिससे हमारा दैनिक चक्र बिगड़ जाता है और हमारी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। क्योंकि हमारी आंखों के पीछे रेटिना नाम की एक संवेदी झिल्ली होती है, जिसकी आंतरिक परत में कुछ ऐसी कोशिकाएं होती हैं, जो प्रकाश के प्रति संवेदनशील होती हैं। क्योंकि इसका असर हमारे शरीर की घड़ी पर पड़ता है और पूरा दैनिक चक्र बिगड़ जाता है। यदि आपकी भी आदत देर तक सोने की है तो इसे तुरंत बदलना जरूरी है। दरअसल, हाल ही में हुए एक शोध में सामने आया है कि जो लोग देर तक सोते हैं, उनके व्यवहार में बदलाव आ जाता है। इसका असर हमारे दिमाग पर पड़ता है। वहीं शोध में सामने आया है कि जो लोग स्वाभाविक तौर पर देर से उठते हैं, उनके मस्तिष्क में एक खास तत्व सबसे खराब स्थिति में होता है। हालां‎कि विशेष रूप से दिमाग के उस हिस्से में, जहां से अवसाद और दुख के भाव पैदा होते हैं। इसी कारण देर से उठने वालों को अवसाद और तनाव अधिक होता है। साइंस जर्नल में प्रकाशित एक लेख में बताया ‎कि जो लोग देर तक सोते हैं, उनके व्यवहार में बदलाव तो आता ही है साथ ही उनके हार्मोन पर भी बुरा असर पड़ता है। 

Related Posts