YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट

हुमा की पार्टी में बदली-बदली दिखीं प्रियंका चोपड़ा

हुमा की पार्टी में बदली-बदली दिखीं प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी को लेकर तो दुनियाभर में चर्चा का विषय रही हैं। उन्होंने शादी को लेकर खूब सुर्खियां बटोरीं, लेकिन यहां हम बात उनकी इसलिए कर रहे हैं क्योंकि जब वो हुमा कुरैशी के घर आयोजित एक पार्टी में शरीक होने पहुंचीं तो सभी की नजरें उन पर ही टिक गईं। कारण उनका लिवास था। हुमा ने यह पार्टी सोहो हाउस में रखी थी जो कि विश्व महिला दिवस के मौके पर दी गई थी। इस पार्टी में प्रियंका के अलावा करण जौहर, अर्जुन कपूर और अन्य सितारे भी पहुंचे थे। यह बात भी खास रही कि सबसे पहले पार्टी में प्रियंका ही पहुंचीं थीं। वह अपने बदले हुए लुक को लेकर सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रियंका खूबसूरत शॉर्ट हॉल्टर ड्रेस में फ्रिंजेस के साथ गजब ढा रहीं थीं। इसके साथ ही घुटने को छूते उनके बूट जो उनके बैग के कलर से मैच कर रहे थे, लाजवाब लग रहे थे। कुल मिलाकर प्रियंका काफी खूबसूरत लग रहीं थीं और रुक-रुक कर फोटोग्राफर्स को पोज भी दे रहीं थीं। इस कारण उनकी हुमा के यहां की गई पार्टी के फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिन्हें लाइक किया जा रहा है। 
 

Related Posts