YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

ब्रिटेन- शाही घराने में सब कुछ सामान्य नहीं, प्रिंस हैरी ने पद छोड़ देश को किया अचंभित

ब्रिटेन- शाही घराने में सब कुछ सामान्य नहीं, प्रिंस हैरी ने पद छोड़ देश को किया अचंभित

 ब्रिटेन- शाही घराने में सब कुछ सामान्य नहीं, प्रिंस हैरी ने पद छोड़ देश को किया अचंभित
 ब्रिटेन का राजशाही में इन दिनों सब कुछ सामान्य नहीं है। प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल शाही पदों से हटने घोषणा कर पूरे देश को अचंभित कर दिया है।  खबरों के अनुसार, डचेज ऑफ ससेक्स गुरुवार को ही कनाडा से लौट आए हैं। प्रिंस हैरी अब शाही घराने से बातचीत करेंगे और मौजूदा संकट का हल ढूंढेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रिंस हैरी के साथ मेगन ब्रिटेन नहीं लौटी हैं और वह नॉर्थ अमेरिका रवाना हो गई हैं। खबर के अनुसार मेगन कनाडा में छुट्टियां मनाकर नॉर्थ अमेरिका लौट गई हैं। नॉर्थ अमेरिका में 8 महीने के बेटे आर्ची को उनकी नानी के साथ छोड़ने के लिए मेगन गई हैं। बताया जा रहा है कि मेगन अपना काफी वक्त भविष्य में अब नॉर्थ अमेरिका में ही बिता सकती हैं। सूत्रों का कहना है कि मेगन का इरादा ब्रिटेन में ज्यादा वक्त रहने का नहीं है।
शाही घराने में जारी विवाद के बाद सूत्रों का कहना है कि बिखराव के संकेत स्पष्ट हैं। मेगन मर्केल का इरादा ज्यादा वक्त ब्रिटेन में रहने का नहीं है। सोमवार को वह ब्रिटेन पहुंचेंगी। 7 हफ्ते की शाही छुट्टियों के बाद ब्रिटेन में मेगन सिर्फ 3 दिन ही रहनेवाली हैं। शाही घराने में विवाद और बिखराव पिछले साल से ही चर्चा में थे। शाही परिवार से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि इस हालिया घटनाक्रम से पैलेस में हर कोई हैरान है। एक जानकार सूत्र ने कहा, 'महारानी ने इस विवाद का हल निकालने के लिए वरिष्ठ सदस्यों से चर्चा का सुझाव दिया है। साथ ही महारानी ने कहा है कि आपसी बातचीत के जरिए समाधान निकाला जाए और प्रिंस हैरी और मेगन को प्रमुख शाही दायित्वों से मुक्त कर दिया जाए।'
प्रिंस हैरी और मेगन की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘इस भौगौलिक संतुलन से हम अपने बेटे को शाही परंपरा का सम्मान करते हुए पालने में समक्ष होंगे। इससे हमारे परिवार को हमारे नए धर्मार्थ संगठन की स्थापना समेत नया अध्याय शुरू करने पर ध्यान केंद्रित करने का समय मिलेगा।’ दंपती की इस घोषणा से ऐसा लगता है कि हैरी की 93 वर्षीय दादी मां महारानी ऐलिजाबेथ को बहुत हैरानी हुई है। उनकी इस घोषणा को ऑनलाइन प्लेटफार्म पर मैग्जिट करार दिया गया। इस घोषणा को निजी बताया गया है जिसकी स्वीकृति अभी तक शाही महल ने नहीं की है। 

Related Posts