YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

दुनिया के सामने बेनकाब हुआ पाक, अब भारत के बारे में झूठ फैलाना बंद करे : अकबरुद्दीन

दुनिया के सामने बेनकाब हुआ पाक, अब भारत के बारे में झूठ फैलाना बंद करे : अकबरुद्दीन

दुनिया के सामने बेनकाब हुआ पाक, अब भारत के बारे में झूठ फैलाना बंद करे : अकबरुद्दीन 
भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की खुली बहस में एक बार फिर पाकिस्तान को जमकर तलाड़ लगाई। संयुक्त राष्ट्र में भारतीय राजदूत सैयद अकबरुद्दीन ने कहा कि पाकिस्तान अब दुनिया के सामने बेनकाब हो चुका है, उसे अब भारत के खिलाफ झूठ फैलाना बंद कर देना चाहिए। 
अकबरुद्दीन ने कहा कि वह भारत के खिलाफ झूठी कहानियां गढ़ता है। ऐसा कर वह अपनी परेशानी को छुपाने की कोशिश करता है। पाकिस्तान इस समय दुनिया में बुराई का प्रतीक बन चुका है। उसने अपनी जमीन पर आतंकवाद को विकसित होने की अनुमति ही नहीं दी, वह वहां से दुनिया में आतंकवाद का निर्यात कर रहा है। पाकिस्तान को आतंकी गतिविधियों पर लगाम लगानी चाहिए, लेकिन वह ऐसा नहीं करके स्थिति को और जटिल करने का प्रयास कर रहा है।
सैयद अकबरुद्दीन ने कहा कि पाकिस्तान को मेरी सलाह है कि उसे अब अपनी हरकतों से बाज आना चाहिए। हालांकि बहुत देर हो चुकी है, लेकिन फिर भी वह चाहे तो इस खतरनाक और आत्मघाती रास्ते से वापस लौट सकता है। अब उसके द्वारा फैलाए जा रहे झूठ को दुनिया में कहीं भी जगह नहीं मिल रही है। सैयद अकबरुद्दीन ने वहां यह बयान उस समय दिया जब पाकिस्तान के मुनीर अकरम ने जम्मू-कश्मीर के हालात को लेकर भारत पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत घाटी में सब कुछ सामान्य होने के झूठे दावे कर रहा है। सैयद अकबरुद्दीन ने पाकिस्तान को लताड़ते हुए सुरक्षा परिषद में थोड़े बहुत बदलाव की भी बात कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान में यह माना जा रहा है कि सुरक्षा परिषद अपनी पहचान और वैधता के संकट का सामना कर रहा है। 
परिषद की कार्यक्षमता पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। मौजूदा समय में दुनिया की वर्तमान हकीकत, विश्वनीयता और वैधता की दृष्टि से परिषद में बदलाव की जरूरत है। परिषद को 21वीं सदी के मुताबिक खुद को बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा सुरक्षा परिषद को दुनिया की वर्तमान स्थिति का प्रतिनिधि होना चाहिए और सभी देशों के सामने खड़ी चुनौतियों से निपटना चाहिए। 

Related Posts