YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

पहले से बेहतर हूं, जल्द वापस लौटूंगा : जेटली

पहले से बेहतर हूं, जल्द वापस लौटूंगा : जेटली

 केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली, अपने खराब स्वास्थ्य की वजह से, मोदी सरकार के इस कार्यकाल का अंतिम बजट पेश नहीं कर पाए। जेटली ने कहा वह अब पहले से काफी बेहतर हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह जल्दी ही स्वदेश लौट आएंगे। मोदी सरकार में वित्तमंत्री रहे जेटली पिछले महीने इलाज के लिए न्यूयॉर्क गए थे। उनकी अनुपस्थिति में वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी रेल मंत्री पीयूष गोयल को दी गई है। उन्होंने शुक्रवार को 2019-20 का अंतरिम बजट पेश किया। जेटली ने संवाददाता से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कहा मैं जल्द वापस आऊंगा। मैं पहले से बेहतर हूं। उम्मीद है जल्द भारत लौटूंगा। जेटली को परीक्षण के दौरान सॉफ्ट टिश्यू कैंसर होने का पता चला, जिसके इलाज के लिए सर्जरी की जरूरत होती है। एम्स में 14 मई, 2018 को गुर्दा प्रत्यारोपण सर्जरी के बाद यह जेटली की पहली विदेश यात्रा है। उस समय भी गोयल को वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। 

Related Posts