YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट

छोटे शहर के कॉलेज में होम साइंस पढ़ेंगी नुसरत -अपनी अगली फिल्म में करेगी रोल

छोटे शहर के कॉलेज में होम साइंस पढ़ेंगी नुसरत  -अपनी अगली फिल्म में करेगी रोल

अब खबर है कि अभिनेत्री नुसरत भरूचा अपना ग्लैमर्स अवतार छोड़कर एक छोटे शहर के कॉलेज में होम साइंस पढ़ेंगी। अगली फिल्म में वह होम साइंस की स्टूडेंट का रोल कर रही हैं। इस फिल्म में वह देसी लुक में नजर आएंगी। नुसरत भरूचा आयुष्मान खुराना स्टारर ड्रीम गर्ल में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनका अलग ही अवतार नजर आएगा। सलवार-कुर्ती में नुसरत होम साइंस की पढ़ाई करती हुई दिखाई देंगी। इसके अलावा वह ब्रज बोली बोलती हुई दिखाई देंगी। इसके पहले नुसरत 'प्यार का पंचनामा' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में पूरे ग्लैमरस अवतार में नजर आई थीं। मुंबई मिरर की खबर के अनुसार नुसरत और आयुष्मान जन्माष्टमी के एक गाने की शूटिंग भी कर चुके हैं। इस गाने को गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है। इस गाने में लगभग 500 डांसर्स ने डांस किया है। बता दें कि फिल्म में अन्नु कपूर, मनजोत सिंह और आयुष्मान खुराना भी महिलाओं के रूप में नजर आएंगे। यहां बता दें कि नुसरत भरूचा अब तक कई बार अपने ग्लैमर्स अवतार में नजर आ चुकी हैं। 

Related Posts