YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

कैरोना वायरस ने अब यूरोप में दी दस्तक भारतीयों को अलर्ट, चीन में अब तक 26 मौतें

कैरोना वायरस ने अब यूरोप में दी दस्तक भारतीयों को अलर्ट, चीन में अब तक 26 मौतें

कैरोना वायरस ने अब यूरोप में दी दस्तक
भारतीयों को अलर्ट, चीन में अब तक 26 मौतें

चीन में फैले खतरनाक कैरोना वायरस ने अब धीरे-धीरे दूसरे मुल्कों को भी अपनी जद में लेना शुरू कर दिया है। भारत, थाईलैंड, अमेरिका, ताइवान, जापान, वियतनाम, सिंगापुर के बाद अब कैरोना ने यूरोप में भी दस्तक दे दी है। फ्रांस में कैरोना वायरस से संक्रमित तीन मामलों की पुष्टि हुई है। चीन में इस वायरस की वजह से 26 लोगों की जान जा चुकी है और 800 मरीज इससे संक्रमित हैं। फ्रांस की स्वास्थ्य मंत्री एग्नेस बुजिन ने बताया कि पहला मामला साउथवेस्टर्न सिटी में पाया गया, वहीं दूसरा केस पेरिस में मिला। करॉना वायरस से संक्रमित तीसरा शख्स पीडि़तों का एक रिश्तेदार है। उन्होंने कहा, ये तीनों चीन से लौटे हैं और उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। एग्नेस ने कहा कि यूरोप में पहली बार करॉना वायरस के ये मामले सामने आए हैं। हम जानते हैं कि जब इन मरीजों ने फ्रांस की धरती पर कदम रखे तो जरूर कई लोगों से मिले होंगे। हमलोग उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं।
भारत में सैकड़ों की जांच, 12 अस्पताल में भर्ती
इधर, कैरोना वायरस के खौफ को देखते हुए भारत में भी सैकड़ों लोगों की जांच के बाद 12 लोगों को अस्पतालों में भर्ती किया गया है। इनमें से सबसे ज्यादा 7 मरीज केरल में हैं। 3 मुंबई और हैदराबाद, बेंगलुरु में 1-1 मरीज हैं। ये लोग हाल ही में चीन और हॉन्ग कॉन्ग से लौटे हैं। इसके अलावा 100 से अधिक लोगों पर उनके घर में ही नजर रखी जा रही है। अधिकारी ने बताया कि अभी तक अलग-अलग देशों से आ रहे 96 विमानों के यात्रियों की जांच की गई है। इन विमानों में सवार सभी 20 हजार 844 यात्री करॉना वायरस से पूरी तरह सुरक्षित पाए गए हैं।

Related Posts