YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट

प्रियंका के अस्पताल जाने का मॉं ने किया खुलासा

प्रियंका के अस्पताल जाने का मॉं ने किया खुलासा

पिछले कुछ दिनों से प्रियंका चोपड़ा के प्रेग्नेंट होने को लेकर खबरें आ रही हैं। यह अलग बात है कि प्रियंका की मॉं मधु चोपड़ा ने ऐसी खबरों को अफवाह बताते हुए इस तरह के कयास न लगाने की सलाह दी थी। इसी बीच प्रियंका को मॉं के साथ मुंबई के एक अस्पताल में सीक्रेट विजिट करते हुए देखा गया, जिसके बाद फिर चर्चा आम हो गई कि प्रियंका सच में तो प्रेग्नेंट नहीं हैं, जो अब अस्पताल भी मॉं के साथ पहुंच गईं। इससे पहले कि अस्पताल जाने को लेकर तरह-तरह की कहानियां बनाई जातीं प्रियंका की मॉं मधु चोपड़ा ने खुद ही बयान देकर स्पष्ट कर दिया है कि ऐसा कुछ भी नहीं है, जैसा कि बताया जा रहा है। दरअसल मधु चोपड़ा ने प्रेग्नेंसी की खबरों को पूरी तरह अफवाह करार देते हुए कहा है कि 'अस्पताल गए जरूर थे, लेकिन एक करीबी र‍िश्तेदार को देखने के लिए गए थे। इसमें प्रियंका की प्रेग्नेंसी से जुड़ी कोई बात नहीं थी।' यहां आपको बतला दें कि पिछले दिनों जब प्रियंका के प्रेग्नेंट की खबरें आम हुईं थीं तब भी एक तस्वीर को माध्यम बनाया गया था और कहा गया था कि उनके बेबी बंप से मालूम चल गया है कि वो प्रेग्नेंट हैं, लेकिन इसके बाद उनकी मॉं ने ही खुलासा किया था कि यह सब अफवाह है और उनकी बेटी ने खुद बताया है कि जिसे बेबी बंप बताया जा रहा है दरअसल वह बहुत ज्यादा थक जाने के बाद का फोटो है और कैमरे का एंगल ऐसा था कि उनका पेट उभरा हुआ नजर आया। बकौल मधु चोपड़ा, 'प्रियंका और निक की शादी को मुश्किल से कुछ महीने बीते हैं, ऐसे में इतनी जल्दी प्रेग्नेंसी के बारे में कयास लगाना बेव‍कूफी ही है।' प्रियंका की मॉं कहती हैं कि पहले इन सब बातों से जरुर फर्क पड़ता था, लेकिन अब तो आम बात जैसी हो गई हैं, इसलिए सुनती हूं और भूल जाती हूं।  
 

Related Posts