YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

बंगाल में मां, मिट्टी और आदमी कोई सुरक्षित नहीं : राजनाथ

बंगाल में मां, मिट्टी और आदमी कोई सुरक्षित नहीं : राजनाथ

  पश्चिम बंगाल में भाजपा ने अपना चुनावी अभियान तेज कर दिया है। फालाकाटा में रैली को संबोधित करते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा मोदीजी इस कंगाल बंगाल को सोनार बंगला बनाने का सपना देख रहे है। इसे हम सोनार बंगला बनाकर रहेंगे। जो बंगाल श्रद्धा और सम्मान के लिए जाना जाता था, आज वह बंगाल शारदा कांड के लिए जाना जाता है। बंगाल में न 'मां' सुरक्षित है, न ही 'मिट्टी' और न 'आदमी'।
उन्होंने कहा लोकतंत्र शोकतंत्र में बदल गया है। जिन लोगों ने हमारे कार्यकर्ताओं का जान ली है, हम उन लोगों को छोड़ेंगे नहीं। राम के नाम पर ममता सरकार को इतनी जलन क्यों है। ममता सरकार ने पाठ्यक्रम में रामधेनु को रोंगधेनु में बदल दिया। यहां ईद और मोहर्रम को अनुमति मिल जाती है, लेकिन दुर्गा पूजा में मूर्ति विसर्जन की अनुमति नहीं मिलती है। क्या आप जानते हैं कि पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार हुआ है। भाजपा सरकार के आने के बाद कोई भी भ्रष्टाचारी नहीं बचेगा।
राजनाथ सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने सिटी प्रोजेक्ट और आयुष्मान योजना को भी घुसने नहीं दिया। उद्योग खत्म हो रहा है। नौजवान बेकार हो रहे है। राज्य में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं बची है। बांग्लादेश सीमा से घुसपैठ की घटनाएं बढ़ रही है। इसे रोकने के लिए हम वृद्धि हम सीमा पर कंटीले तारों की बाड़ लगाना चाहते हैं, लेकिन जमीन नहीं दी जा रही है। कोलकाता में हुई ममता की मेगा रैली पर निशाना साधते हुए राजनाथ सिंह ने कहा पश्चिम बंगाल में अब केवल सरकार को बचाने के लिए राजनीति की जा रही है, लेकिन राजनीति सरकार के गठन के लिए नहीं, बल्कि देश के गठन के लिए होनी चाहिए। राज्य सरकार भी देश की सीमा पर राजनीति कर रही है। लोगों से अपील करते हुए राजनाथ ने कहा कि 5 साल के लिए भाजपा को मौका दीजिए। हम पश्चिम बंगाल की वित्तीय स्थिति को बदल देंगे। सरकार बनने के 5 साल के भीतर हम राज्य के सभी गांवों में पक्की सड़क बनाएंगे।

Related Posts