YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट

मलाइका और अर्जुन की शादी में शामिल होंगे सिर्फ क्लोज फ्रेंड्स और परिवार के लोग

मलाइका और अर्जुन की शादी में शामिल होंगे सिर्फ क्लोज फ्रेंड्स और परिवार के लोग

कथित रूप से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रह रहे मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर एक साथ टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं। वहीं दोनों ने ही अभी तक पब्लिक में अपनी रिलेशन को स्वीकारा नहीं है। कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि मलाइका और अर्जुन अपने इस रिलेशनशिप को एक नए लेवल पर ले जाते हुए जल्द ही शादी कर सकते हैं। इससे जुड़ी एक नई खबर सामने आ रही है, जिसके अनुसार अब अर्जुन और मलाइका अपनी शादी को कोजी अफेयर रखने वाले हैं। दरअसल उनके इस खास पल में सिर्फ उनके क्लोज फ्रेंड्स और परिवार के लोग ही शामिल हो पाएंगे। जिसके बाद ग्रैंड रिसेप्शन देते हुए दोनों फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को इनवाइट करेंगे। इससे पहले खबरों में बताया जा रहा था कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इस साल अप्रैल में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। खबरों के अनुसार दोनों क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी करेंगे। मालूम हो कि साल 2017 में अरबाज खान के साथ मलाइका अरोड़ा खान ने अपने रिश्ते को खत्म कर दिया था। जिसके के बाद से ही मलाइका और अर्जुन के बीच अफेयर की खबरें आने लगी थी, हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते पर चुप्पी साधी हुई है।

Related Posts