YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

स्पेस स्टेशन में रेकॉर्ड 11 महीने बिताने के बाद लौटीं क्रिस्टीना

स्पेस स्टेशन में रेकॉर्ड 11 महीने बिताने के बाद लौटीं क्रिस्टीना

स्पेस स्टेशन में रेकॉर्ड 11 महीने बिताने के बाद लौटीं क्रिस्टीना
 अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की साइंटिस्ट क्रिस्टीना कुक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर लगभग 11 महीने बिताने के बाद सुरक्षित पृथ्वी पर लौट आईं। अंतरिक्ष में उनका यह मिशन किसी महिला का अब तक का सबसे लंबा मिशन है। कोच अंतरराष्ट्रीय समयानुसार गुरुवार सुबह 9.12 बजे पृथ्वी पर लौटीं। उन्होंने अंतरिक्ष में 328 दिन बिताए। उनके साथ यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के लुका परमितानो और रूसी अंतरिक्षक एजेंसी के अलेक्जेंडर स्कोवोर्तसोव भी थे। अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोसमोस द्वारा लैंडिंग स्थल के बनाए गए विडियो में कुक मॉड्यूल से निकलते समय मुस्कुराते दिख रही हैं। कुक पिछले साल 14 मार्च को पृथ्वी से रवाना हुई थीं। उन्होंने कहा ‎कि मैं अभी बहुत अभिभूत और खुश हूं। मिशिगन में जन्मी और पेशे से इंजिनियर कुक 41 वर्ष की हैं। कुक ने पिछले वर्ष 28 दिसंबर को किसी महिला द्वारा एक ही अंतरिक्ष उड़ान में 289 दिन रहने के पहले के रेकॉर्ड को तोड़ दिया था। वह रेकॉर्ड नासा के पेगी व्हिट्सन ने 2016-17 में बनाया था।

Related Posts