YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

लीगल

नीरव मोदी ब्रिटेन में मिले गोल्डन वीजा पर कर रहे हैं ऐश

नीरव मोदी ब्रिटेन में मिले गोल्डन वीजा पर कर रहे हैं ऐश

 भारत के सरकारी बैंकों से 13000 करोड रुपए का कर्ज लेकर भागे हीरा कारोबारी नीरव मोदी इन दिनों लंदन में ऐसो आराम की जिंदगी जी रहे हैं। लंदन में उन्होंने करोड़ों रुपए का मकान खरीद लिया है। वहां पर शोरूम खोल दिया है। ब्रिटेन ने भारी निवेश करने पर उन्हें गोल्डन वीजा जारी किया है। ब्रिटेन में मोदी  टियर 1 का वीजा लेकर रह रहे हैं।
ब्रिटेन सरकार ने दिसंबर 2018 में अनिश्चित काल के लिए गोल्डन वीजा निरस्त करने की घोषणा की थी। भारत सरकार के ढीले ढाले रवैया के कारण ब्रिटेन ने अभी तक उसका गोल्डन वीजा निरस्त नहीं किया है। सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार लंदन में करीब 76 अरबपति भारतीय गोल्डन वीजा लेकर अस्थाई रूप से रह रहे हैं।
ब्रिटेन में गोल्डन वीजा उन लोगों को दिया जाता है, जो यूरोपीय संघ से बाहर के देशों के नागरिक होते हैं। यह वीजा हासिल करने के लिए 20 लाख पाउंड का निवेश करना आवश्यक होता है। इस वीजा को प्राप्त करने के बाद कोई भी व्यक्ति ब्रिटेन में पढ़ाई नौकरी और कारोबार कर सकता है। 20 लाख पाउंड का यह निवेश 5 वर्ष के लिए अनिवार्य रूप से करना होता है।

Related Posts