YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट

विद्युत ने किए फिल्म 'जंगली' में कई खतरनाक स्टंट्स -फैन्स फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड

विद्युत ने किए फिल्म 'जंगली' में कई खतरनाक स्टंट्स  -फैन्स फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड

बालीवुड स्टार विद्युत जामवाल अपनी अगली फिल्म 'जंगली' में कई खतरनाक स्टंट्स किए हैं। विद्युत अपने खतरनाक स्टंट्स के लिए अलग पहचान बना चुके हैं। फिल्म में विद्युत ने जंगली जानवरों के साथ कई सीन शूट किए हैं। जंगली पिक्चर्स ने एक विडियो रिलीज किया है जिसमें विद्युत अजगर से दोस्ती करना सिखा रहे हैं। यह विडियो जंगली के सेट का है। इसमें विद्युत जामवाल दर्शकों को अजगर से दोस्ती करना सिखा रहे हैं। विद्युत बताते हैं कि आपको इसके साथ इतने प्यार से पेश आना चाहिए कि उसे यह न लगे कि आप उसे नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। इसके बाद उसे इतना टाइट पकड़ें कि वह आपको काटे न। विद्युत कहते हैं कि सभी को जानवरों से प्यार करना चाहिए। देखिए, अजगर के साथ विद्युत का यह विडियो। जंगली प्रॉडक्शन्स की फिल्म हाथी (भोला) और इंसान (राज- विद्युत) के बीच की दोस्ती और फिर लालची शिकारियों से जंगल के जानवरों को बचाने की कहानी के बीच उलझी है, जो दर्शकों के इमोशंस को छूने का दम रखती है। फिल्म 29 मार्च को रिलीज हो रही है।फिल्म का ट्रेलर आने के बाद से ही फैन्स फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं।  

Related Posts