YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

पीएम मोदी ने पुर्तगाल के राष्ट्रपति के साथ कारोबार, निवेश और बेहतर द्विपक्षीय संबंधों पर की चर्चा

पीएम मोदी ने पुर्तगाल के राष्ट्रपति के साथ कारोबार, निवेश और बेहतर द्विपक्षीय संबंधों पर की चर्चा

पीएम मोदी ने पुर्तगाल के राष्ट्रपति के साथ कारोबार, निवेश और बेहतर द्विपक्षीय संबंधों पर की चर्चा  
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने शुक्रवार को कारोबार, निवेश सहित दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत बनाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा, भारत के राष्ट्रपति के निमंत्रण पर 13 से 16 फरवरी तक भारत की राजकीय यात्रा पर आए हैं। पुर्तगाल के राष्ट्रपति सूसा चार दिवसीय यात्रा पर गुरुवार की रात भारत पहुंचे। उनका शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक रुप से स्वागत किया गया, जहां उन्होंने सलामी गारद का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने कारोबार, शिक्षा, निवेश सहित द्विपक्षीय संबंधों के सम्पूर्ण आयामों पर विस्तार से चर्चा की। पुर्तगाल के राष्ट्रपति के साथ एक उच्च स्तरीय शिष्टमंडल भी भारत आया है। विदेश मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार, पुर्तगाल के साथ भारत के संबंध मित्रता के रहे हैं और हाल के वर्षों में इनमें काफी वृद्धि हुई है। हाल के उच्च स्तरीय राजनीतिक आदान-प्रदान के तहत प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने दिसंबर 2019 में भारत की यात्रा की थी, इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2017 में पुर्तगाल की यात्रा की  थी। 
दोनों देशों के बीच अर्थव्यवस्था और व्यापार, विज्ञान, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय और वृद्धिशील सहयोग है। वे अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर महत्वपूर्ण साझेदार हैं। यह उम्मीद जताई गई है कि पुर्तगाल के राष्ट्रपति की यह यात्रा दोनों पक्षों के लिए द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की समीक्षा करने और आम हित के अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर सहयोग तथा विनिमय के दृष्टिकोण के नए मार्ग को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगी।

Related Posts