YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

 निजाम के पैसों से जुडे मामले में भारत की जीत, पाकिस्तान भी देगा भारत 26 करोड़ 

 निजाम के पैसों से जुडे मामले में भारत की जीत, पाकिस्तान भी देगा भारत 26 करोड़ 

 निजाम के पैसों से जुडे मामले में भारत की जीत, पाकिस्तान भी देगा भारत 26 करोड़ 
 हैदराबाद के निजाम के पैसों से जुड़े एक 70 साल पुराने मामले में आखिरकार भारत के पक्ष में आ गया है। लंदन के एक बैंक में करीब 7 दशक से कई सौ करोड़ रुपये फंसे हुए थे। अब ब्रिटेन में भारतीय दूतावास को लाखों पाउंड अपने हिस्से के तौर पर मिले हैं। इसके अलावा पाकिस्तान को भी भारत को 26 करोड़ देने पड़े हैं। यह रकम भारत द्वारा इस केस को लड़ने में खर्च पैसे का 65 फीसदी है। लंदन में भारत सरकार के अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ब्रिटेन में हाईकमीशन को 35 मिलियन पाउंड (325करोड़) अपने हिस्से के तौर पर मिले हैं। यह रकम 20 सितंबर 1948 से नैशनल वेस्टमिंस्टर बैंक अकाउंट में 20 सितंबर 1948 से फंसा हुआ था। दरअसल पाकिस्तान ने भी इस पैसे पर अपना दावा किया था। लेकिन अब हार के बाद उस 26 करोड़ देना पड़ रहा है। पिछले साल अक्टूबर में हाईकोर्ट ने भारत और मुकर्रम जाह (हैदराबाद के 8वें निजाम) के पक्ष में फैसला सुनाया था। मुकर्रम और उनके छोटे भाई मुफ्फखम जाह पाकिस्तान के खिलाफ लंदन हाईकोर्ट में पिछले 6 साल से यह मुकदमा लड़ रहे हैं। बैंक ने पहले ही यह पैसा कोर्ट को ट्रांसफर कर दिया था। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान ने भी भारत सरकार को 2.8 मिलियन (करीब 26 करोड़ रुपये) चुकाए हैं। यह भारत द्वारा लंदन हाईकोर्ट में इस केस पर आई 65 फीसदी कानूनी लागत है। बाकी बची हई लागत जो भारत ने खुद भरी है,उस पर अभी बातचीत चल रहा है। लंदन में एक डिप्लोमेट ने कहा, खबर है कि पाकिस्तान ने पूरा पैसा चुका दिया है।'
8वें निजाम के वकील ने बताया कि उनके क्लाइंट अपने हिस्से का पैसा और केस को लड़ने में लगा 65 फीसदी खर्च भी मिल गया है। बता दें कि भारत के मिले 35 मिलियन (325करोड़) काफी बड़ी रकम मानी जा रही है। अब यह पैसा नई दिल्ली को भेज दिया जाएगा। 70 साल पुराना विवाद 1 मिलियन पाउंड और 1 गिन्नी का है जो 20 सितंबर, 1948 को हैदराबाद सरकार को तत्कालीन वित्त मंत्री मॉइन नवाज जंग ने भेजा। इसके बाद यह पैसा हैदराबाद राज्य के तत्कालीन वित्त मंत्री ने ब्रिटेन में तत्कालीन पाक हाई कमिश्नर हबीब इब्राहिम रहीमटूला को ट्रांसफर हुई। यह वाक्या हैदाराबाद राज्य को अपने कब्जे में लेने के समय हुआ। तब से अब तक यह रकम बढ़कर 35 मिलियन पाउंड हो गई है। भारत ने इस पैसे पर यह कहते हुए दावा किया कि 1965 में निजाम ने यह पैसा भारत को दिया था। 

Related Posts