YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

समुद्री तूफान ने मोजाम्बिक में मचाई तबाही, 1000 से ज्यादा लोगों की मौत -जिम्बाब्वे में भी काफी क्षति, दर्जनों की मौत, 150 से ज्यादा लापता

समुद्री तूफान ने मोजाम्बिक में मचाई तबाही, 1000 से ज्यादा लोगों की मौत  -जिम्बाब्वे में भी काफी क्षति, दर्जनों की मौत, 150 से ज्यादा लापता

दक्षिण अफ्रीकी देश मोजाम्बिक में पिछले सप्ताह आए भयंकर समुद्री तूफान ने बड़ी तबाही मचाई है। इस तूफान में एक हजार से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका है। समुद्री तूफान ने पड़ोसी जिम्बाब्वे में भी बहुत नुकसान किया है। जम्बाब्वे में दर्जनों लोगों की मौत हो गई है और 150 से ज्यादा लोग लापता बताए जाते हैं। समुद्री तूफान इडाई गुरुवार को मोजाम्बिक के बेरा शहर में अपने साथ तबाही लेकर आया। तेज हवा के बाद अचानक आई बाढ़ ने जानमाल को भारी क्षति पहुंचाई है। बाढ़ का पानी अपने साथ हजारों घरों और सड़कों को बहा ले गया। 
राष्ट्र के नाम संदेश में मोजाम्बिक के राष्ट्रपति फिलिप न्यूसी ने कहा अब तक आधिकारिक रूप से 84 मौतों की पुष्टि हुई है, लेकिन असल आंकड़ा तब सामने आएगा जब हवाई सर्वे किया जाएगा। अनुमान है कि 1,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। उन्होंने इसे भयानक आपदा बताया है। 
उन्होंने बताया एक लाख से ज्यादा लोग खतरे में हैं। मिशन एविएशन फेलोशिप नाम की एक गैर लाभकारी संस्था की ओर से जारी हवाई फोटोग्राफ में तबाही की तस्वीरें सामने आई हैं। बाढ़ का पानी घरों की खिड़कियों तक पहुंच गया है। इससे हजारों लोग अपने घरों की छत पर फंसे हुए हैं। वहीं, रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 5 लाख आबादी वाले शहर करीब 90 फीसदी तबाह या क्षतिग्रस्त हो गए हैं। रेडक्रॉस सोसायटी के मुताबिक, स्थिति बहुत भयावह है। बड़े पैमाने पर तबाही मची है। 

Related Posts