
मिस्ट्री गर्ल से जॉन ने की सगाई
जॉन सीना ने मिस्ट्री गर्ल शाय से सगाई रचा ली है। पिछले साल मार्च में जॉन सीना को वेंकूवर में एक मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया था। यह वह वक्त था जब प्लेइंग विद फायर की शूटिंग चल रही थी। शाय एक कंपनी में प्रोडक्ट मैनेजर हैं। उसके बाद से दोनों को कई बार एकसाथ देखा गया लेकिन प्लेइंग विद फायर के प्रीमियर पर जॉन और शाय ने रेड कार्पेट पर कपल के रूप में डेब्यू किया।