
प्रेम के प्रतीक ताजमहल को पत्नी संग निहारेंगे ट्रंप
दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश में शामिल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पत्नी मेलानिया संग 24-25 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर भारत प्रवास पर आ रहे हैं। दौरे के समय वह 24 फरवरी की रात प्रेम के प्रतीक ताजमहल का दीदार करेंगे। उनके ताजनगरी के दौरे को बेहद खास बनाने की तैयारियां जोरों पर है। ऐसे में ताजमहल के पीछे बहने वाली यमुना नदी साफ दिखे, इसके लिए भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा में ही गंगा तथा यमुना का 'संगम' कराया गया है। जिससे आगरा में यमुना के जलस्तर में इजाफा होगा व नदी साफ दिखेगी। ज्ञात हो कि ट्रंप अपनी पत्नी मैलेनिया के साथ ताज निहारेंगे व यहां कुछ वक्त बिताएंगे। इस दौरान यमुना किनारे बने ताज को देखने के साथ यमुना नदी किनारे का भी जायजा ले सकते हैं। वहां से यमुना को निहारते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति को यमुना का जल साफ नजर आए, इसके लिए यमुना नदी में हरिद्वार से 500 क्यूसेक गंगा जल छोड़ा गया है। वहीं ट्रंप के स्वागत में किसी तरह की कमी न रह जाये इसके लिए योगी सरकार हर स्तर पर तैयारी में जुटी है। ताजनगरी में जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं