
भारत के लोगों को लाने वाले विमान को चीन नहीं दे रहा अनुमति
चीन के वुहान में फंसे भारत के लोगों को वापस लाने के लिए भारतीय वायु सेना के विमान को चीन अनुमति नहीं दे रहा है। दरअसल, सेना अपने सी-17 विमान को भेजने वाली थी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि़ चीन जानबूझकर मंजूरी देने में देरी कर रहा है। हालांकि चीन अभी भी यह बोल रहा है कि उनकी तरफ से कोई देरी नहीं हुई है। वहीं शुक्रवार को फ्लाइट को वुहान जाना था, लेकिन बेवजह मंजूरी नहीं दी गई। शुक्रवार को ग्लोबमास्टर उड़ान नहीं भर सका क्योंकि इसे चीनी सरकार से मंजूरी नहीं मिल पाई थी। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और लोगों को कोरोनोवायरस के प्रकोप के कारण आई चुनौतियों का सामने करने के लिए एकजुटता के साथ सामना करने की बात कही। इतना ही नहीं भारत सरकार ने चीन को राहत सामग्री देने की पेशकश भी की थी। भारत सरकार ने तब इस प्रतिबद्धता को पूरा करने में राहत की आपूर्ति की। देरी के कारण उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को भारत में काफी मानसिक पीड़ा हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि चीन भारत को मंजूरी नहीं दे रहा है, लेकिन, फ्रांस सहित अन्य देशों से निकासी उड़ानें अभी भी जारी हैं।