YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

सत्ता के लिए नहीं, देश सेवा के लिए राजनीति में आएं युवा: अमरिंदर  

सत्ता के लिए नहीं, देश सेवा के लिए राजनीति में आएं युवा: अमरिंदर  

सत्ता के लिए नहीं, देश सेवा के लिए राजनीति में आएं युवा: अमरिंदर  

 पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा युवाओं को सक्रिय राजनीति में सकारात्मकभूमिका निभानी चाहिए। देश के भाग्य को बदलने के लिए भविष्य के नेताओं के रूप में यह उनका कर्तव्य है। विज्ञान भवन में भारतीय छात्र संसद (बीसीएस) के राष्ट्रीय सम्मेलन में उन्होंने छात्रों से ग्लैमर या सत्ता के लिए नहीं, बल्कि देश सेवा के लिए राजनीति में आने का आग्रह किया। बीसीएस ने सिंह को ‘आदर्श मुख्यमंत्री पुरस्कार’ से सम्मानित किया है। यह पुरस्कार उन्हें पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने दिया। 
पुरस्कार लेने के बाद सिंह ने कहा राजनीति आसान पेशा नहीं है। यह चौबीस घंटे और सातों दिन लगकर किया जाने वाला काम है, क्योंकि चुने हुए प्रतिनिधि होने के नाते, आपको लोगों की समस्याओं को सुलझाना होता है। इस मौके पर केंद्रीय खेल और युवा मामलों के राज्य मंत्री किरेन रिजिजू, पूर्व केंद्रीय विदेश मंत्री कुंवर नटवर सिंह, ऑरोविले फाउंडेशन के अध्यक्ष करण सिंह सहित कई अन्य प्रमुख लोग मौजूद थे।

Related Posts