सावधान मार्च में 6 दिन ठप्प रह सकती हैं बैंकिंग व्यवस्था
अगर मार्च के शुरुआत में आपके पास बैंक से जुड़ा जरूरी काम है,तब उस जल्द से जल्द निपटा लें। मार्च में होली के त्यौहार के पास बैंक सेवाएं लगातार 6 दिन तक ठप रह सकती हैं। दरअसल मार्च में हड़ताल और छुट्टियों की वजह से 10 मार्च से 15 मार्च तक बैंकों का काम काज प्रभावित होने का अंदेशा है। 10 मार्च को होली के त्यौहार की वजह से बैंक बंद रहने वाले है। इसके अलावा बैंक यूनियनें 11 से 13 मार्च तक तीन दिन की हड़ताल का आह्वान कर सकती हैं। 14 मार्च को महीने का दूसरा शनिवार है और 15 मार्च को रविवार की छुट्टी रहेगी। 10 मार्च से लगातार 6 दिन तो बैंक बंद ही रहेगा, लेकिन इससे पहले 8 मार्च को रविवार है। यानी मार्च के दूसरे हफ्ते में बैंक सिर्फ एक दिन यानी 9 मार्च को खुलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैंक यूनियनें 11 से 13 मार्च तक तीन दिन की हड़ताल का आह्वान कर सकती हैं। बता दें कि बैंक कर्मचारी 31 जनवरी और 1 फरवरी को दो दिन की हड़ताल पर रहे थे। उनका कहना है कि कर्मचारियों की मांगें अभी तक नहीं मानी गई हैं। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारियों की सैलरी को हर पांच साल पर रिवाइज किया जाता है। पिछली बार बैंक कर्मचारियों की सैलरी को 2012 में रिवाइज किया गया था। इसके बाद 2017 में होने वाला रिवीजन पेंडिंग है। इसी को लेकर कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं। इसके अलावा यूनियनों की यह भी मांग है कि बैंक कर्मचारियों को सप्ताह में दो दिन की छुट्टी मिले।
इकॉनमी
सावधान मार्च में 6 दिन ठप्प रह सकती हैं बैंकिंग व्यवस्था