YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

गणितज्ञ कैथरीन जॉनसन का निधन

गणितज्ञ कैथरीन जॉनसन का निधन

गणितज्ञ कैथरीन जॉनसन का निधन
अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा को नई उपलब्धियों तक पहुंचाने वाली प्रसिद्ध गणितज्ञ कैथरीन जॉनसन का निधन हो गया है। अंतरिक्ष यात्रा से संबंधित उनकी गणनाओं ने अंतरिक्ष में मानव को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कैथरीन ही वह महिला थीं जिनकी गणनाओं से मानव को सुरक्षित रूप से अंतरिक्ष में पहुंचाने में सफलता मिली। उनकी वजह से ही अंतरिक्ष की दौड़ में अमेरिकी सोवियत संघ से आगे निकल पाया। नासा ने सोमवार को कैथरीन के निधन की घोषणा की। वह 101 साल की थीं। कैथरीन नासा के कम्प्यूटर पूल का हिस्सा थीं। यह पूल गणितज्ञों का एक समूह था। इसी समूह द्वारा बनाए गए डाटा की सहायता से नासा ने अपने पहले सफल अंतरिक्ष मिशन को अंजाम दिया था। कैथरीन नासा के लिए काम करने वाली अश्वेत महिलाओं में से एक थीं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक शिक्षिका के तौर पर की थी। 

Related Posts