YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड नेशन

ताज की खूबसूरती पर फिदा हुईं  इवांका 

ताज की खूबसूरती पर फिदा हुईं  इवांका 

ताज की खूबसूरती पर फिदा हुईं  इवांका 
 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को अपनी पत्नी मेलानिया और बेटी-दामाद के साथ ताज महल का दीदार करने पहुंचे। ताज महल को देखते ही राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी बेटी इवांका की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ताज को देखकर उत्साहित इवांका ने अमेरिका में अपने रिश्तेदारों को फेसटाइम कॉल कर ताज की खूबसूरती दिखाई। इवांका के गाइड रहे कमलकांत गुप्ता ने बताया कि इवांका ट्रंप ताज महल की खूबसूरती देख बेहद खुश हो उठीं। ताज को देख वह इतना उत्साहित थीं कि उन्होंने अमेरिका में बैठे अपने रिश्तेदारों को फेसटाइम कॉल के जरिए इमारत दिखाई। इसके अलावा इवांका ने पति जेरेड कुशनर के साथ ताज के सामने ली गई एक तस्वीर को इंटाग्राम पर पोस्ट की, जिसे कुछ घंटों में ही 6 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले। ताज महल के दीदार के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने विजिटर बुक में डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा ताज महल हमें प्रेरणा देता है। यह भारत की संस्कृति की विभिन्नता और संपन्नता की शानदार विरासत है। थैंक यू इंडिया। 

Related Posts