YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

चीन के बाद दक्षिण कोरिया में बढ़ा कोरोना संक्रमण, एक दर्जन की मौत

चीन के बाद दक्षिण कोरिया में बढ़ा कोरोना संक्रमण, एक दर्जन की मौत

 चीन के बाद दक्षिण कोरिया में बढ़ा कोरोना संक्रमण, एक दर्जन की मौत 
चीन में फैले घातक कोरोना वायरस ने अपने पैर अब दूसरे देशों में भी पसार लिए हैं। चीन ने गुरुवार को कोरोना वायरस से 29 और लोगों की मौत की जानकारी दी। यह लगभग पिछले एक महीने यह एक दिन मौत का सबसे आंकड़ा है। चीन में अब तक 2,744 लोगों की मौत हो गई है। इसकी जानकारी देश के स्वास्थ्य विभाग ने दी। वहीं दक्षिण कोरिया में 334 नए मामले सामने आए हैं। यहां पीडितों की संख्या 1,595 हो गई है। चीन के बाद कोरोना वायरस का यहां सबसे ज्यादा मामला सामने आए हैं। पाकिस्तान में कोरोना वायरस के पहले दो मामले सामने आए हैं। चीनी स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को कोरोना से  29 और लोगों की मरने की जानकारी दी। इससे पहले चीन में 29 जनवरी को 26 लोगों की मौत हुई थी। समाचार के अनुसार पिछले तीन दिनों से लगातार इस वायरस से मरने वालों की संख्या में कमी देखने को मिली है। देश के स्वास्थ्य विभाग ने 433 नए मामलों की जानकारी दी है। चीन में कोरोना वायरस से संक्रमित लगभग 78,500 मामले सामने आए हैं।   
चीन के बाद कोरोना वायरस ने दक्षिण कोरिया में सबसे ज्यादा आतंक मचाया है। समाचार के अनुसार यहां मरीजों की संख्या 1,595 हो गई है। 334 नए मामले सामने आए हैं। यहां मरने वालों की संख्या 12 है। महामारी के कारण अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने गुरुवार को संयुक्त सैन्य अभ्यास स्थगित कर दिया। पाकिस्तान में कोरोना वायरस के पहले दो मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य पर प्रधानमंत्री इमरान खान के विशेष सहायक डॉ. जफर मिर्जा ने इसकी जानकारी दी। खबरों अनुसार उन्होंने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं। स्थिति नियत्रंण में है। दोनों ही मरीज ईरान से लौटे हैं। एक मामला सिंध और एक कराची में सामने आया है। 
पाकिस्तान ने ईरान के साथ अपनी सीमा को बंद कर दिया है, जहां कम से कम 19 लोगों की वायरस से मौत हो गई है। यहां 140 लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार अभी तक 39 लोगों के सेहत में सुधार हुआ ह। इनमें से 40 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। 

Related Posts