YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

चक्रवाती तूफान इडाई ने जिम्बाब्वे में ली 300 लोगों को मौत की नींद सुलाया

चक्रवाती तूफान इडाई ने जिम्बाब्वे में ली 300 लोगों को मौत की नींद सुलाया

उष्णकटिबंधीय चक्रवात इडाई के कारण जिम्बाब्वे में करीब 300 लोगों की मौत की खबर है। मरने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिम्बाब्वे की स्थानीय सरकार में मंत्री जुलाई मोयो ने एक बैठक के बाद बताया कि इस चक्रवाती तूफान में अब तक 100 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि हमें जानकारी दी गई है कि मृतक संख्या करीब 100 है। कुछ लोगों का कहना है कि यह 300 भी पहुंच सकती है, लेकिन हम इसकी पुष्टि नहीं कर सकते। यह संख्या अनुमान पर आधारित है। कुछ शव पानी में बह रहे हैं। कुछ बह कर मोजाम्बिक पहुंच गए हैं।
सूचना मंत्रालय के अनुसार कम से कम 217 लोग लापता हैं और 44 लोग फंसे हुए हैं। चक्रवात से पूर्व बाढ़ के कारण पहले ही देशभर में 66 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रांतीय गवर्नर अल्बर्टो मोंडलेन ने सरकारी रेडियो से कहा कि रात भर और आज सुबह सबसे मुश्किल समय था। बहुत नुकसान हुआ है। कई घरों की छतें उड़ गई हैं। दक्षिण अफ्रीका के एक अन्य देश में खतरनाक चक्रवात इडाई के कारण मोजाम्बिक में कम से कम 48 लोगों की मौत हो गई। यहां चक्रवात के दौरान तेज हवा, भारी बारिश और बाढ़ के कारण कई पुल नष्ट हो गये और घर पानी में बह गए। चक्रवात के बाद दर्जनों अन्य लोग लापता हैं। सरकारी मीडिया ने चक्रवाती तूफान से बुरी तरह प्रभावित मोजाम्बिक के मध्य सोफाला प्रांत में अब तक 48 लोगों के मारे जाने की खबर दी है

Related Posts