
मेलानिया को अब तक नहीं भूला है दिल्ली स्कूल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप भारत का दो दिवसीय दौरा पूरा करके अमेरिका वापस लौट चुके हैं। इस बीच अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप को भारत दौरे की यादें अभी भी बरकरार हैं। यही वजह है कि वो लगातार भारत में बिताए अपने पलों को ट्विटर के जरिए सबसे सामने पेश कर रही हैं। अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, इसमें उन्होंने लिखा, सर्वोदय स्कूल में तिलक और आरती के साथ मेरे खास स्वागत के लिए बहुत धन्यवाद। इसी के साथ मेलानिया ट्रंप ने दिल्ली के सर्वोदय स्कूल का एक वीडियो भी ट्वीट किया।