YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट

ग्लैमरस लुक में अवॉर्ड नाइट में पहुंचीं मलाइका

ग्लैमरस लुक में अवॉर्ड नाइट में पहुंचीं मलाइका

बॉलीवुड स्टार्स के लिए होली से पहले का अवॉर्ड नाइट कुछ ज्यादा ही स्पेशल रहा। दरअसल इस अवॉर्ड शो में बॉलीवुड की तमाम एक्ट्रेस ग्लैमरस लुक में नजर आईं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा मलाइका की रही, जो कि काफी ग्लैमरस लुक में थीं। उनके साथ ही दीपिका पादुकोण और जाह्नवी कपूर ने भी अपने रेड लुक का जलवा बिखेरा। दरअसल ये तीनों ही अभिनेत्रियां रेड कलर के गाउन में खूब फब रहीं थीं। यह बात जी सिने अवॉर्ड नाइट की है जिसमें दीप‍िका पादुकोण ऑफ शोल्डर रेड गाउन धारण किए हुईं थीं। अपने इस लुक को दीपिका ने रेड ल‍िपस्ट‍िक से कम्पलीट किया, जबकि जाह्नवी कपूर ब्राइट रेल श‍िमर गाउन में बिजलियां गिरा रहीं थीं। जाह्नवी ने ऑफ शोल्डर गाउन को हेयर बन के साथ कम्पलीट किया हुआ था। वहीं मलाइका अरोड़ा बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आईं। हाई स्लिट रेड गाउन में मलाइका बेहद खूबसूरत नजर आईं। इनके अलावा आल‍िया भट्ट मल्टी कलर गाउन में नजर आईं। यहां आलि‍या और रणबीर कपूर की केमिस्ट्री देखते ही बन रही थी। इनसे हटकर सनी ल‍ियोनी अवार्ड शो में लाइट पर्पल कलर के फिश कट गाउन में नजर आईं थीं। सोनम कपूर, दीवा सोनम, कैटरीना कैफ ने भी अपने लुक से जलबे बिखेरे। होली से पहले हुए इस अवार्ड शो की अब सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त चर्चा शुरु हो गई है। 
 

Related Posts