YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में जुड़ा ‘चड्डी’ शब्द

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में जुड़ा ‘चड्डी’ शब्द

 अंग्रेजी की ‘ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी’ में ‘चड्डी’ शब्द को शामिल किया गया है। इसके अलावा 650 नए शब्दों को भी आधिकारिक तौर पर अंग्रेजी शब्द के तौर पर मान्यता दी गई है।ब्रिटेन में ‘चड्डी’ शब्द को ब्रिटिश भारतीय अभिनेत्री मीरा स्याल और संजीव भास्कर के लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘गुडनेस ग्रेशियस मी’ के जरिए लोकप्रियता मिली। इस शब्द को ‘शॉर्ट ट्राउजर, शॉर्ट्स (कच्छा) के तौर पर परिभाषित किया गया है। यह आम तौर पर ‘अंडरवियर या अंडरपैंट’ होती है। ‘ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी’ के वरिष्ठ सहायक संपादक जे. डेंट ने कहा हर नई और संशोधित होने वाली एंट्री के लिए कड़ी मेहनत से शोध किया जाता है। 
ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में दुनिया के तमाम भाषाओं से लोकप्रिय शब्दों को शामिल किया जाता है। इससे पहले भी कई भारतीय शब्दों को ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में जगह दी गई है। इनमें प्रमुख हैं-अच्छा, अन्ना, गुलाब जामुन, मिर्च मसाला, गोश्त, कीमा। वैसे शब्दों को इस डिक्शनरी में शामिल किया जाता है, जो काफी लोकप्रिय हो गया है या जिसका अनुवाद करना मुश्किल होता है। किसी भी भाषा में जितने अधिक शब्द होंगे उस भाषा को उतना ही अधिक मजबूत समझा जाता है। अंग्रेजी भाषा काफी लचीली है और इसमें दुनिया के भाषाओं से शब्दों को शामिल किया जाता है, जिससे इस भाषा में काफी जीवंतता भी है।

Related Posts