YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड नेशन

मक्का और काबा की यात्रा पर रोक 

मक्का और काबा की यात्रा पर रोक 

मक्का और काबा की यात्रा पर रोक 
सालाना हज से कुछ महीने पहले कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका को देखते हुए सऊदी अरब ने इस्लाम के सबसे पवित्र स्थलों मक्का और काबा की यात्रा पर रोक लगा दी है। पश्चिम एशिया में कोरोना वायरस के 240 से अधिक मामले सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया है। सऊदी अरब के इस फैसले का मकसद विदेशी नागरिकों को पवित्र शहर मक्का और काबा जाने से रोकना है, जहाँ दुनिया के एक अरब 10 करोड़ मुस्लिम एक दिन में पाँच बार की नमाज अदा करते हैं। 
मदनों में पैगंबर मोहम्मद की मस्जिद की यात्रा पर भी रोक रहेगी। विषाणु से प्रभावित देशों से पर्यटक वीजा पर सऊदी आने वाले लोगों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गयी है। यह घोषणा सऊदी अरब में महामारी के संभावित प्रसार को लेकर उसकी चिंता दर्शाती है। 
पश्चिम एशिया में महामारी का केन्द्र और इससे सबसे अधिक प्रभावित देश ईरान है जहाँ इस विषाणु के 141 पुष्ट मामलों में से 22 लोगों की मौत हो चुकी है। तेल बहुल छोटे से देश कुवैत में भी विषाणु से संक्रमण के मामलों में अचानक इजाफा हुआ है। 
सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने इस फैसले की घोषणा करते हुए यह भी बयान दिया है कि सऊदी अरब इस विषाणु के प्रसार पर रोक के उपाय के तहत सभी अंतरराष्ट्रीय मानकों पर अपना सहयोग करेगा। 
विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा है कि हम लोग परवरदिगार से पूरी इंसानियत को इस नुकसान से बख्शने की दुआ मांगते हैं। बहरीन में विषाणु से संक्रमण के 33 मामलों की पुष्टि हुई है। इराक और लेबनान से आने वाली सभी उड़ानों  पर रोक लगा दी गयी है। दुबई और संयुक्त अरब अमीरात में शारजाह से आने वाली उड़ानों पर भी प्रतिबंध में 48 घंटे का इजाफा भी किया गया है। 
 

Related Posts