YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

दिल्ली एमसीआर में कोहरे और ठंड का प्रकोप बरकरार, ट्रेन और हवाई यातायात प्रभावित

दिल्ली एमसीआर में कोहरे और ठंड का प्रकोप बरकरार, ट्रेन और हवाई यातायात प्रभावित

राष्ट्रीय राजधानी और एनसीआरसी को अभी कोहरे और ठंड से निजात मिलती नहीं दिख रही है। सोमवार सुबह जब लोग उठे तो आसमान कोहरे की सफेद चादर से ढंका हुआ था और विजिबिलिटी न के बराबर थी। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने रविवार को ही इसकी चेतावनी दे दी थी। कोहरे के साथ-साथ दिल्ली में प्रदूषण का स्तर भी गिर गया। एयर क्वॉलिटी इंडेक्स के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली में पीएम 2.5 का स्तर 206 और पीएम 10 का स्तर 216 रहा। यह दोनों ही 'खराब' कैटिगरी में आते हैं। वहीं कोहरे की वजह से दिल्ली से और दिल्ली जानेवाली कुछ फ्लाइट्स देरी से उड़ रही हैं। फिलहाल किसी फ्लाइट के कैंसल होने या फिर डायवर्ट होने की जानकारी नहीं मिली है। इसके अलावा दिल्ली से कुल 27 ट्रेन कोहरे की वजह से देरी से चल रही हैं।
ज्ञात हो कि रविवार को भी दिल्ली और आसपास के इलाके में ठंड का असर था। सप्ताह के आखिरी दिन अधिकतम तापमान औसत से दो डिग्री सेल्सियस नीचे 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विज्ञान विभाग मुताबिक, शहर में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हवा में आर्द्रता का स्तर 95 और 79 प्रतिशत के बीच थी। मौसम विभाग ने सोमवार को मध्यम कोहरा छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया था। अधिकारी ने बताया था, सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 21 और 9 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने की संभावना है। 

Related Posts