YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

यूरोप में कोरोना कहर, इटली के हालात चीन से बदतर, 2000 से अधिक लोगों की मौत

यूरोप में कोरोना कहर, इटली के हालात चीन से बदतर, 2000 से अधिक लोगों की मौत

यूरोप में कोरोना कहर, इटली के हालात चीन से बदतर, 2000 से अधिक लोगों की मौत
 चीन में कोहराम मचाने के बाद अब कोरोना वायरस ने यूरोप को अपने शिकंजे में ले लिया है। इटली यूरोप के सबसे अधिक प्रभावित देशों में है। यहां के हालात चीन से भी बदतर हो गए हैं। यहां एक दिन में ही 349 लोगों की मौत हो गई। यानी 48 घंटे की बात करें तो 700 से ज्यादा लोग मौत की नींद सो गए। इसके साथ ही वहां मरने वालों का आंकड़ा 2000 के पार चला गया है। इतनी जल्दी चीन में भी इतनी बड़ी संख्या में लोग नहीं मरे थे। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक इटली में 28000 से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। उत्तरी इटली और मिलान इलाके में ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। इटली की वित्तीय राजधानी के लोंबार्डी रीजन में 1420 मौतें हो चुकी हैं। यह कुल डेथ टोल का 65 प्रतिशत है। रोम के आसपास के इलाके में 19 लोगों की मौत हुई है वहीं 523 लोग इस संक्रमण के चपेट में आ गए हैं।
दुनियाभर में एक लाख साठ हजार से ज्यादा लोग इस खतरनाक वायरस की चपेट में हैं। वहीं मरने वालों का आंकड़ा 7000 के पार चला गया है। पाकिस्तान में भी एक ही दिन में आंकड़ा 183 तक पहुंच गया है। भारत में वायरस से प्रभावित कुल 115 लोग हैं। देश के 15 राज्यों में कोरोना दस्तक दे चुका है। पश्चिमी एशिया की बात करें तो सबसे ज्यादा ईरान प्रभावित है। खाड़ी देशों ने अपने यहां आवागमन पर रोक लगा दी है। फ्रांस में भी मरने वालों का आंकड़ा 100 के करीब पहुंच गया है। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि लोग घर में ही रहें और अगर नियमों का पालन नहीं किया गया तो सजा दी जाएगी। स्पेन, कजाखिस्तान और अमेरिका सहित कई देशों में आपातकाल की घोषणा कर दी गई है। रूस ने भी अपने बॉर्डर सील कर दिए हैं। भारत ने बॉर्डर पर आवागमन रोकने के साथ 32 देशों से आने जाने पर रोक लगा दी है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि कोरोना के सात विभिन्न कारणों से वैश्विक अर्थव्यवस्था मंदी की तरफ जा सकती है। 

Related Posts