YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

 कोरोना पीड़ितों की सहायता के लिए सामने आये स्टार खिलाड़ी 

 कोरोना पीड़ितों की सहायता के लिए सामने आये स्टार खिलाड़ी 

 कोरोना पीड़ितों की सहायता के लिए सामने आये स्टार खिलाड़ी 
कोरोना वायरस से पीड़ितों की सहायता के लिए अब खेल जगत भी सामने आया है। इसके लिए 'एथलीट्स फॉर रिलीफ' नाम की संस्था बनायी गई है। इससे अब तक 70 एथलीट जुड़े हैं, इनमें महिला स्टार खिलाड़ी सिमोना बाइल्स, दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई तैराक माइकल फेल्प्स भी शामिल हैं। इस अभियान के दौरान स्टार खिलाड़ियों ने खेल से जुड़ी खास चीजों का दान किया जिनकी बोली लगेगी और इससे मिलने वाली रकम वायरस पीड़ितों की सहायता के लिए खर्च की जाएगी। सिमोना ने अपनी साइन की हुई जिम्नास्टिक ड्रेस दान की है। वहीं फेल्प्स ने अपना ऑटोग्राफ किया हुआ स्विम सूट नीलामी के लिए दिया है। इसके अलावा तीन बार के ओलिंपिक चैंपियन स्नोबोर्डर शॉन वाइट ने भी स्केटबोर्ड पर साइन करके उसे दान किया है। एनबीए के बास्केटबाल स्टार रहे हरलेम ग्लोबेटरोटर्स ने साइन की हुई जर्सी और बास्केटबॉल दान की है। वहीं पूर्व क्रिकेटर डेरेन गॉ ने क्रिकेट गेंद पर ऑटोग्राफ देकर उसे दान किया है।  दान की गई चीजों पर कम से कम 25 डॉलर की बोली लगाना जरूरी है। वहीं बोली लगाने की अधिकतम सीमा तय नहीं की गई है। यह सारी रकम 'सेंटर फॉर डिजाजस्टर' संस्था को दी जाएगी। यह संस्था कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की मदद करने के लिए प्रभावित जगहों पर काम कर रही है। 

Related Posts